Monday, February 16, 2026

जल्द बदलेंगे इंदौर, भोपाल और बैतूल के कलेक्टर

मध्य प्रदेश में #SIR खत्म होते ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल का खाका तैयार हो गया है इन जिलों के कलेक्टर बदलेंगे नर्मदापुरम की कलेक्टर बदली जाना तय,, बीजेपी संगठन में बदलाव का असर #इंदौर_कलेक्टर शिवम वर्मा को हटाए जाने की चर्चा तेज। #भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का तबादला लगभग तय। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान पर भी कार्रवाई की संभावना। शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह लाठीचार्ज विवाद में घिरे। सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान हुआ था विवाद। तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले कलेक्टरों पर भी गाज गिर सकती है। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को बड़े जिले की जिम्मेदारी मिल सकती है। बैतूल कलेक्टर को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय मई से प्रस्तावित जनगणना से पहले बदलाव संभव। 17 जिलों के महिला आईएएस अधिकारियों के तबादले की भी चर्चा।

*मप्र विधानसभा का बजट सत्र आज से: हंगामेदार होगा सत्र

राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
भोपाल | मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसके काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। एक ओर सरकार जहाँ प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा और पहला 'पेपरलेस बजट' पेश कर इतिहास रचने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष ने सरकार को तीन तरफा घेरने के लिए चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। 4.80 लाख करोड़ का 'डिजिटल' रोडमैप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री इस बार प्रदेश की जनता के लिए लगभग 4.80 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पेश करेंगे। यह राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट होने के साथ-साथ पूरी तरह डिजिटल होगा। सदन के सदस्यों को टैबलेट के जरिए बजट की कॉपियां उपलब्ध कराई जाएंगी। *घेरे में सरकार: ये रहेंगे हंगामे के केंद्र* विपक्ष ने डिप्टी सीएम समेत दो अन्य दिग्गज मंत्रियों को कटघरे में खड़ा करने की रणनीति बनाई है। सदन में इन मुद्दों पर तकरार तय है: *अपमानजनक टिप्पणी:* मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया पर की गई टिप्पणी को विपक्ष महिला अस्मिता और सैन्य सम्मान से जोड़कर इस्तीफे की मांग कर सकता है। *स्वास्थ्य और सुरक्षा:* प्रदेश में हाल ही में हुए 'कफ सिरप कांड' और इंदौर की 'जल त्रासदी' को लेकर विपक्ष सरकार को प्रशासनिक विफलता पर घेरेगा। *कानून व्यवस्था:* विपक्ष इन घटनाओं के जरिए सरकार की घेराबंदी कर सदन की कार्यवाही ठप करने की चेतावनी दे चुका है।

Sunday, February 15, 2026

भोजपुर में महाशिवरात्रि पर महोत्सव

महाशिवरात्रि के अवसर पर विश्वपसिद्ध भोजपुर शिवलिंग के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे,, यहां भगवान शिव का श्रृंगार डेढ़ क्विंटल पुष्पों से किया गया,, इस मंदिर को पांडव कालीन मदिर भी माना जाता है,, मान्यता है कि माता कुंती यहां भगवान शिव का अभिषेक किया करती थी,, पुरातत्व विभाग के अनुसार यह मंदिर परमार कालीन है

“क्या यह कॉलेज सिर्फ SC-ST के लिए ही है?” छात्राओं ने मंत्री से क्यों पूछा ऐसा सवाल जानें...

खंडवा। जहां एक तरफ यूजीसी को लेकर देशभर में बहस जारी है, वहीं खंडवा के सरकारी कन्या महाविद्यालय में बहस सीधे मंच से नीचे उतर आई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने मंच से घोषणा की कि एससी-एसटी छात्र-छात्राओं के लिए सरकार बस सुविधा, छात्रावास, आवास भत्ता और नीट व पीएससी की नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था करेगी। तालियां बजीं, भाषण पूरा हुआ।

लेकिन मंच से उतरते ही माहौल बदल गया। छात्राओं ने मंत्री को घेर लिया और तीखा सवाल दाग दिया — “क्या यह कॉलेज सिर्फ एससी-एसटी के लिए ही है?” इसके साथ ही शिक्षकों की कमी, नियमित कक्षाओं का अभाव, छात्रवृत्ति में देरी और बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए गए।

भाषण में योजनाओं की सूची थी, लेकिन जमीनी परेशानियों पर जवाब उतने स्पष्ट नहीं मिले। सवाल खंडवा के थे, और छात्राएं चाहती थीं कि जवाब भी यहीं मिले — किसी और दरवाजे का पता नहीं।

खंडवा की इस घटना ने एक बात तो तय कर दी है: नई पीढ़ी अब ‘मुख्य अतिथि’ के भाषण से ज्यादा अपने भविष्य के सवालों को प्राथमिकता देती है। अब छात्राएं सिर्फ घोषणाएं सुनकर संतुष्ट नहीं होतीं। वे मंच से कही गई बातों और हकीकत के बीच का फर्क भी पूछती हैं और जवाब भी वहीं, उसी वक्त चाहती हैं।



कौन हैं हिमांगी सखी? देश की पहली किन्नर शंकराचार्य


भोपाल। भोपाल में हाल ही में आयोजित किन्नर धर्म सम्मेलन ने इतिहास रच दिया। इस मौके पर हिमांगी सखी को देश की पहली किन्नर शंकराचार्य के रूप में प्रतिष्ठित किया गया। यह पल न सिर्फ किन्नर समाज के लिए बल्कि पूरे देश में धर्म और सामाजिक दृष्टिकोण के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। हिमांगी सखी का जीवन संघर्ष, समर्पण और आध्यात्मिक नेतृत्व का प्रतीक है। आइए जानते हैं कि कौन हैं हिमांगी सखी और कैसे बनीं पहली किन्नर शंकराचार्य।

आध्यात्मिक नेतृत्व और धार्मिक योगदान

हिमांगी सखी किन्नर समुदाय की एक प्रमुख धार्मिक नेता हैं। वे पहली किन्नर भागवत कथा वाचक हैं और अपने प्रवचनों के जरिए किन्नरों को धर्म और आध्यात्म से जोड़ती हैं। उन्होंने कई धार्मिक आयोजनों और महाकुम्भ जैसे बड़े मेलों में भागवत कथा सुनाकर अपने समुदाय के भीतर आध्यात्मिक चेतना बढ़ाई है। उनकी खासियत यह है कि वे पांच भाषाओं में धार्मिक कथाएँ सुनाती हैं और उन्हें सुनने वाले समुदाय में गहरी छाप छोड़ती हैं। सनातन और वैष्णव परंपराओं को किन्नरों तक पहुँचाना और धार्मिक गतिविधियों में उनका सक्रिय योगदान सुनिश्चित करना उनके मिशन का हिस्सा रहा है।

अखाड़ा और नेतृत्व का विस्तार

पिछले वर्षों में हिमांगी सखी ने किन्नर अखाड़ों को संगठित किया और अपने नेतृत्व से समुदाय में धार्मिक गतिविधियों को मजबूती दी। उन्होंने न केवल धार्मिक शिक्षा का प्रचार किया बल्कि किन्नरों को आध्यात्मिक रूप से सक्रिय और संगठित करने का काम भी किया। महाकुम्भ 2025 जैसे आयोजनों में उन्होंने वैष्णव किन्नर अखाड़ा स्थापित करने की योजना बनाई, ताकि किन्नर धर्मशास्त्र और पूजा-पद्धति के ज्ञान से जुड़ सकें और समाज में समान धार्मिक अवसर पा सकें।

पहली किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक और पुष्कर पीठ

महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर हिमांगी सखी का भव्य पट्टाभिषेक हुआ और उन्हें देश की पहली किन्नर शंकराचार्य के रूप में सम्मानित किया गया। यह पद किन्नर समाज के सबसे ऊँचे धार्मिक नेतृत्व का प्रतीक है। सम्मेलन में उनके साथ जगद्गुरु और महामंडलेश्वर जैसे पदों की घोषणा भी की गई। हिमांगी सखी को पुष्कर पीठ का नेतृत्व सौंपा गया, जहाँ से वे अब धार्मिक गतिविधियों और समुदाय की आध्यात्मिक दिशा निर्धारित करेंगी।

सामाजिक और आध्यात्मिक प्रभाव

हिमांगी सखी की कहानी सिर्फ धर्म तक सीमित नहीं है। उन्होंने किन्नर समुदाय की आवाज़ को सशक्त किया और उन्हें सामाजिक मान्यता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके संघर्ष और नेतृत्व ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, समर्पण और पहचान से कोई भी व्यक्ति या समुदाय अपनी कहानी खुद लिख सकता है।

किन्नर समाज की आध्यात्मिक पहचान को नई दिशा, पहली शंकराचार्य का पट्टाभिषेक

 


भोपाल। महाशिवरात्रि के मौके पर भोपाल में ऐसा आयोजन हुआ जिसने धार्मिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी। किन्नर धर्म सम्मेलन के मंच से एक ओर देश की पहली किन्नर शंकराचार्य की घोषणा की गई, तो दूसरी ओर 60 किन्नरों की ‘घर वापसी’ कराने का दावा भी किया गया। आयोजकों का कहना है कि मुस्लिम धर्म अपना चुके कुछ किन्नरों ने शुद्धिकरण प्रक्रिया के बाद दोबारा हिंदू धर्म स्वीकार किया। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

4 जगद्गुरु और 5 महामंडलेश्वर घोषित

सम्मेलन के दौरान किन्नर परंपरा के तहत चार जगद्गुरुओं और पांच महामंडलेश्वरों की घोषणा की गई। मंच से कहा गया कि यह फैसला किन्नर समाज की धार्मिक व्यवस्था को संगठित और मजबूत बनाने के लिए लिया गया है। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ पदों की औपचारिक घोषणा की गई।

हिमांगी सखी बनीं देश की पहली किन्नर शंकराचार्य, पुष्कर होगा पीठ

सम्मेलन का सबसे अहम क्षण तब आया जब हिमांगी सखी को देश की पहली किन्नर शंकराचार्य घोषित किया गया। वे मां वैष्णो किन्नर अखाड़ा की प्रमुख हैं और लंबे समय से किन्नर समाज में धार्मिक नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। उन्हें पहली किन्नर भागवत कथा वाचक के रूप में भी जाना जाता है। मूल रूप से मुंबई से संबंध रखने वाली हिमांगी सखी का पीठ अब पुष्कर में स्थापित होगा। इससे पहले वे महामंडलेश्वर और जगद्गुरु के पद पर भी रह चुकी हैं। इस घोषणा के साथ किन्नर समाज ने धार्मिक इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।