Monday, February 16, 2026

*मप्र विधानसभा का बजट सत्र आज से: हंगामेदार होगा सत्र

राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
भोपाल | मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसके काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। एक ओर सरकार जहाँ प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा और पहला 'पेपरलेस बजट' पेश कर इतिहास रचने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष ने सरकार को तीन तरफा घेरने के लिए चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। 4.80 लाख करोड़ का 'डिजिटल' रोडमैप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री इस बार प्रदेश की जनता के लिए लगभग 4.80 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पेश करेंगे। यह राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट होने के साथ-साथ पूरी तरह डिजिटल होगा। सदन के सदस्यों को टैबलेट के जरिए बजट की कॉपियां उपलब्ध कराई जाएंगी। *घेरे में सरकार: ये रहेंगे हंगामे के केंद्र* विपक्ष ने डिप्टी सीएम समेत दो अन्य दिग्गज मंत्रियों को कटघरे में खड़ा करने की रणनीति बनाई है। सदन में इन मुद्दों पर तकरार तय है: *अपमानजनक टिप्पणी:* मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया पर की गई टिप्पणी को विपक्ष महिला अस्मिता और सैन्य सम्मान से जोड़कर इस्तीफे की मांग कर सकता है। *स्वास्थ्य और सुरक्षा:* प्रदेश में हाल ही में हुए 'कफ सिरप कांड' और इंदौर की 'जल त्रासदी' को लेकर विपक्ष सरकार को प्रशासनिक विफलता पर घेरेगा। *कानून व्यवस्था:* विपक्ष इन घटनाओं के जरिए सरकार की घेराबंदी कर सदन की कार्यवाही ठप करने की चेतावनी दे चुका है।

No comments: