भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई को देखते हुए पेंशनर्स को मिलने वाली महंगाई राहत (Dearness Relief) में 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सरकार के फैसले के अनुसार अब पेंशनर्स को 53 फीसदी की जगह 58 फीसदी की दर से महंगाई राहत मिलेगी। यानी सीधे 5 फीसदी का फायदा मिलेगा। बढ़ी हुई महंगाई राहत 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। इसका मतलब है कि पेंशनर्स को जनवरी से अब तक का एरियर (बकाया) भी मिलेगा।
किन लोगों को मिलेगा लाभ?
राज्य सरकार के सभी पेंशनर्स
परिवार पेंशन पाने वाले लोग
7वें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले पेंशनर्स
इसके अलावा 6वें वेतनमान वाले पेंशनर्स के लिए भी अलग दरों से राहत दी जाएगी।
पेंशनर्स को बढ़ी हुई राशि उनकी मासिक पेंशन के साथ ही दी जाएगी। साथ ही, जो अंतर की राशि है, वह एरियर के रूप में भी जोड़ी जाएगी।
सरकार का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए पेंशनर्स को राहत देना जरूरी था। इसी कारण यह फैसला लिया गया है। इस फैसले से राज्य के लाखों पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार का यह फैसला पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। महंगाई के इस दौर में अतिरिक्त 5 फीसदी की बढ़ोतरी उनके खर्चों को संभालने में मदद करेगी।

No comments:
Post a Comment