Friday, April 3, 2026

कमलनाथ के बयान से सियासी हलचल तेज,राज्यसभा चुनाव के पहले एमपी में कांग्रेस की चौतरफा मुश्किल

मध्य प्रदेश में आने वाले समय में कांग्रेस को राज्यसभा की अपनी एक सीट बचाना मुश्किल नजर आने लगा है,, कांग्रेस चौतरफा घिरती नजर आ रही है,, देर रात विधानसभा में हुई है हाई वोल्टेज ड्रामे के साथ-साथ कोई और ऐसे घटनाक्रम है जो बता रहे हैं कि कांग्रेस के लिए आने वाला समय और मुश्किल होने वाला है,, कांग्रेस मुकेश मल्होत्रा और राजेंद्र भारती के रूप में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो वोट खो चुकी है,, वही अचानक कमलनाथ का सरकार के समर्थन में बयान देना सियासी हलचल मचा रहा है,, कमलनाथ ने एलपीजी के संदर्भ में भाजपा वाली भाषा बोली है.. कमलनाथ ने कहा है कि देश में एलपीजी की कमी नहीं है... विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश जारी कर दिया है। गुरुवार देर रात रात करीब साढ़े दस बजे प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा विधानसभा पहुंचे। इसके बाद सचिवालय खोलकर भारती की सीट रिक्त घोषित करने का पत्र चुनाव आयोग को भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि, स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर और प्रमुख सचिव शर्मा की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

No comments: