Wednesday, April 1, 2026

भोपाल में लाठीचार्ज, हंगामा और एनकाउंटर


भोपाल। राजधानी भोपाल में गौ-हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन जारी है और माहौल पहले से ही तनावपूर्ण बना हुआ है। इसी बीच मामले में एक बड़ा और नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस उसे पूछताछ के बाद थाने लेकर जा रही थी। इसी दौरान रातीबड़ इलाके में रास्ते में आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मी से पिस्टल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आसिफ को गोली लग गई और वह घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

दरअसल, भोपाल में हाल ही में गौ-हत्या की एक घटना सामने आई थी, जिसके बाद शहर में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों ने इसके विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आसिफ को हिरासत में लिया था। लेकिन थाने ले जाते समय हुए इस घटनाक्रम ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कैसे पहुंचा और सुरक्षा में कहां चूक हुई।

No comments: