Tuesday, February 3, 2026

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, मोहन कैबिनेट में हुआ बड़ा फैसला, मिलने जा रही ये सौगात

 


भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में किसानों के हित में आज मोहन कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। जिससे प्रदेश के किसानों के चेहरे खिल उठें है। प्रदेश सरकार ने भावांतर योजना को पूरी तरह से लागू करने के निर्देश दिए है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार 2 महीने के अंदर तत्काल भुगतान करने की भी बात कही गई है। 


7 लाख से ज्यादा किसानों को हुआ भुगतान

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने देते हुए बताया कि सरकार की भावांतर योजना के तहत करीब 7 लाख किसानों को 15 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह भुगतान किसानों को दो महीने के भीतर किया गया है। मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने भावांतर योजना को पूर्णता लागू किया। प्रदेश सरकार द्वारा भावांतर योजना का भुगतान तत्काल 2 माह के अंदर किया गया।


भावांतर भुगतान योजना क्या है?

मध्यप्रदेश में भावांतर भुगतान योजना का मुख्य लाभ ऐसे किसानों को दिया जाता है जो सोयाबीन या अन्य फसलों की कीमत मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम हो जाती है, तो सरकार MSP और विक्रय मूल्य के अंतर की राशि को सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा करती है। इससे किसानों को फसल बेचने पर उचित मूल्य सुनिश्चित होता है और उन्हें घाटे से सुरक्षा मिलती है, जिससे उनकी आय में स्थिरता आती है।


प्रदेश को मिली ये सौगात

कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 जनवरी को महाकाल लोक की तर्ज पर पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण किया गया। प्रदेश ने पहली बार भोपाल में 30 जनवरी को पुष्प महोत्सव आयोजित किया। यह केवल फूलों की प्रदर्शनी नहीं बल्कि फूलों के माध्यम से मध्य प्रदेश के किसानों की आमदनी बढाने का एक उत्सव था।


बैठक में लिए गए ये फैसले

सरदार सरोवर परियोजना से विस्थापित आदिवासी बंधुओं के 25,602 परिवारों को पूर्व में आवासीय पट्टे प्रदान किए गए थे, जिनकी रजिस्ट्री नहीं हो सकी थी। अब सरकार द्वारा इन सभी आवासों की रजिस्ट्री निःशुल्क कराने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट में 2 सिंचाई परियोजनाओं (धनवाही और बरही) को स्वीकृति दी गई है। वर्ष 2026-27 से लेकर 2030-31तक के लिए कई विभागों की विभिन्न योजनाओं की निरंतरता का निर्णय लिया गया। राज्य समाज कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों को महिला एवं बाल विकास में विलय करने की स्वीकृति मिली।

केंद्रीय बजट में MP की बल्ले-बल्ले, CM यादव ने बताया खास, जानें प्रदेश को क्या-क्या मिला...

भोपाल। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी रविवार को यूनियन बजट 2026-27 पेश किया। जिसके बाद बजट को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की। इस पीसी में सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसको दूरदर्शी और सभी वर्गों के लिए उपयोगी बताया। 


बजट में भविष्य की तैयारी 

सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी की दर घटकर डेढ़ प्रतिशत तक रह गई है और तेजी से इसमें सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट पर कहा है कि मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार का बजट एक आत्मा से तालमेल करते हुए चल रहा है। बजट में निवेशकों के विश्वास को कायम रखने का काम किया गया है। केंद्रीय बजट सिर्फ कागजीकरण नहीं है बल्कि भविष्य को लेकर तैयार किया गया प्लान है।


यूनियन बजट में मध्यप्रदेश को क्या मिला?

मुख्यमंत्री ने यूनियन बजट का उल्लेख करते हुए कहा कि बजट में मध्यप्रदेश को 15 हजार करोड़ की रेल योजनाएं मिली है। हेल्थ टूरिज्म के क्षेत्र में प्रदेश को और काम करने का और मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रित बजट को पर्यटन के लिहाज से प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया। जिससे भोपाल, जबलपुर, इंदौर जैसे शहरों के लिए अब और ज्यादा पैसा मिलेगा। 


विकसित भारत की दिशा तय करेगा बजट

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बजट को लेकर कहा कि केंद्रीय बजट आने वाले 10 वर्षों में भारत के विकास की दिशा तय करेगा। जिन क्षेत्रों में दुनिया के केवल दो-तीन देशों का दबदबा है, उन रणनीतिक उत्पादों के निर्माण पर बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में पहली बार अलग माल गाड़ी कॉरिडोर बनाने की बात की गई है, जिससे लॉजिस्टिक्स खर्च कम होगा और व्यापार बढ़ेगा।


एमपी का घटा बजट!

केंद्र के बजट को लेकर पूरे देश में बीजेपी बड़े चेहरों के सहारे बजट की विशेषताएं बता रही है, इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बजट की विशेषताएं बताई जरूर,लेकिन मध्य प्रदेश के लिए मिलने वाली राशियों में हुई कटौती सरकार के लिए चुनौती जरूर रहेगी।

Saturday, November 22, 2025

एमपी बीजेपी की तीन नई नियुक्तियां खड़े करती कई सवाल !

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में तीन नई नियुक्तियां की गई हैं। यह नियुक्तियां साफ दर्शा रही है की लगातार पार्टी पर सत्ता हावी होते जा रही है निगम मंडल के दावेदारों को पार्टी में नए पदों का सृजन करके रेस से बाहर कर दिया गया है,, वही खंडेलवाल के कई करीबी और मेहनतकश पार्टी के चेहरे अब भी जिम्मेदारी की राह टक रहे हैं,,
हेमंत की टीम में प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रभारी, प्रदेश मोर्चा प्रभारी और प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी की नई जिम्मेदारी तीन पार्टी नेताओं को सौंपी गई है। उधर एक अन्य मामले में बीजेपी ने देवास जिले के पार्टी पदाधिकारी प्रीतम सिंह सोलंकी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। लेकिन इन नियुक्तियों को कई दूसरे समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार प्रदेश मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी मनोरंजन मिश्रा को सौंपी गई है। मिश्रा बीजेपी के सभी अलग-अलग मोर्चा के प्रभारी के रूप में काम करेंगे। साथ ही प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी का जिम्मा आशुतोष तिवारी को सौंपा गया है। तिवारी भी मिश्रा की तरह बीजेपी के सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। संगठन में जितेंद्र लिटोरिया को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें कार्यालय व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है। वे प्रदेश कार्यालय के साथ जिलों के कार्यालयों की व्यवस्था का प्रबंधन भी देखेंगे।

Wednesday, November 19, 2025

मध्य प्रदेश में क्यों बन रही सियासी असंमजस की स्थिति !

मध्यप्रदेश मैं सियासी कयासो का दौर जारी है , लेकिन इस दफा ये कयास बीजेपी सरकार और संगठन को लेकर ज्यादा है ना कि कांग्रेस को लेकर... मोहन कैबिनेट में समन्वय की कमी की खबर आम हो गई है,, मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिल्ली दौरे भी चर्चाओ में है ,, एक बार फिर कैबिनेट में सीनियर मंत्रियों की अनुपस्थिति इन कयासों को और बल दे रही है..
भोपाल से लेकर दिल्ली तक भाजपा नेताओं की मुलाकातों का दौर जारी है, , एक बार फिर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है, इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता मुख्यमंत्री निवास पर कई बैठक कर चुके हैं लेकिन ना ही निगम मंडल को लेकर फैसला हो पा रहे हैं, और ना ही भाजपा के दो महत्वपूर्ण मोर्चो को लेकर.. चर्चा यहां तक है की भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कई सीनियर मंत्रियों को राष्ट्रीय संगठन में भेजा जा सकता है, , प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीया जैसे मंत्री पहले भी पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.. वैसे भी सीनियर मंत्रियों की कुछ मामलों में नाराजगी लगातार चर्चा में रही है कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल की पिछली कैबिनेट में अनुपस्थित भी चर्चा में रही ! वैसे निगम मंडलों को लेकर रामनिवास रावत इमरती देवी अरविंद भदौरिया नरेंद्र बिरथरे जितेंद्र लटूरिया जैसे नाम को फाइनल हुए नंबर सा हो गया है लेकिन बाकी नाम को लेकर टकराव की स्थिति लगातार बनी हुई है.. क्योंकि प्रवीण शर्मा ब्राह्मण चेहरा है ऐसे में महिला मोर्चा के अध्यक्ष के लिए रीति पाठक का नाम तय हो जाने के बाद भी घोषित नहीं किया जा सका ! मध्य प्रदेश में संघ का सरकार से टकराव भी सामने आया और यही कारण है कि सरकार को दो बड़े फैसले वापस लेने पड़े, एक तरफ उज्जैन लैंड पूलिंग मामले में सरकार बैक फुट पर आई .. इसी तरह के हालात ओंकारेश्वर को लेकर भी बने.. अगर ब्यूरोक्रेसी को लेकर भी बात करें तो कहीं ना कहीं मंत्रियों की अफसरो से टकराव की चर्चा लगातार जारी है वहीं मुख्य सचिव लगातार निर्णायक भूमिका में नजर आ रहे हैं..

Wednesday, November 12, 2025

कौन कर रहा एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को कमजोर !

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संगठन में अपना लंबा अनुभव रखते हैं उनके प्रभारी रहते हुए भाजपा ने प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी इतना ही नहीं लंबे समय तक वे एमपी बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रहे,, बैतूल जिले की लोकसभा एवं विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी हमेशा उनकी ही रही है, , उन्हें विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा का भी अनुभव रहा है, , लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हो रहे निर्णय सवालों के घेरे में है, , माना जा रहा है कि उन्हीं के संगठन के निर्णय वह नहीं ले पा रहे...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एक बेहद शालीन और ईमानदार छवि के नेता हैं ऐसे में माना यह जा रहा था कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए स्वयं के विवेक से निर्णय लेंगे,, लेकिन अत्यधिक शालीन व्यवहार के कारण कुछ बड़े नेता जमकर फायदा उठाते नजर आ रहे हैं, , प्रदेश पदाधिकारी की टीम में इक्का दुक्का नाम के अलावा हेमंत खंडेलवाल का करीबी कोई नहीं है,, हेमंत खंडेलवाल एक अजीब से असमंजस की स्थिति में हमेशा नजर आ रहे हैं, , उनके तमाम करीबी इस समय खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं ,, जिन लोगों ने खंडेलवाल की लॉबिंग के लिए कई बड़े नेताओं से सीधी दुश्मनी मोल ले ली वह अब दरकिनार कर दिए गए हैं. .. प्रदेश कार्यालय में होने वाले आयोजनों का स्तर भी नीचे गिरते जा रहा है, , हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष की गरिमा से कमतर ही नजर आ रहे हैं , भोपाल जिला अध्यक्ष का सहयोग भी उन्हे मिलता नजर नहीं आ रहा, यही कारण है की वंदे मातरम जैसे भव्य आयोजन को साधारण स्तर का बना दिया गया! पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स की इसमें अपनी राय है, अधिकांश अनुभवी यह मानते हैं कि हेमंत खंडेलवाल को स्वयं का वजूद खड़ा करना होगा,, अपने करीबियों को ताकतवर बनाना होगा और उन्हें दूसरे नेताओं की परछाई से निकलना होगा वरना वह उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाएंगे....

Thursday, August 28, 2025

अनुराग जैन को एक्सटेंशन , किसको होगा सबसे ज्यादा टेंशन

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन पर दिल्ली ने एक बार फिर भरोसा जताया है, अगस्त के आखिरी सप्ताह में चल रही उठा पटक को गुरुवार शाम विराम लग गया, अनुराग जैन का कार्यकाल एकसाल बढ़ाया गया है लेकिन इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं, सबसे बड़ा संदेश मध्य प्रदेश के बड़े सियासी चेहरों को दिल्ली ने दे दिया है और वो ये है की सत्ता का उपयोग कोई भी मनमानी के लिए ना करें !
पिछले एक माह से चर्चा थी की मुख्यमंत्री के करीबी राजेश राजौरा का मुख्य सचिव बनना तय है, लेकिन राजेश राजौरा की जगह वर्तमान मुख्य सचिव को 6 माह की बजाय 1 साल का एक्सटेंशन दिया गया है, यह दिल्ली के द्वारा दिया गया एक ऐसा संदेश है जो प्रदेश के हित में तो है ही बल्कि बहुत जरूरी भी नजर आ रहा था , पिछले 6 माह में मध्य प्रदेश में कई बड़ी कंट्रोवर्सी में कई बड़े नाम सामने आए हैं कैबिनेट में भी आपस में टकराव की कई खबरें नजर आई... पिछले मंगलवार को अमित शाह के साथ एक बड़ी बैठक में मध्य प्रदेश के कई बड़े चेहरों की क्लास भी लगी । उज्जैन में पक्के निर्माण कार्यों के मामले में बीएल संतोष और अमित शाह की नाराजगी ने भी यह तय कर दिया था की मुख्य सचिव को लेकर क्या फैसला आने वाला है. . दूसरी तरफ अनुराग जैन भी 1 साल से कम का एक्सटेंशन नहीं चाहते थे , उनकी यह शर्त दिल्ली ने मंजूर भी की.. लेकिन अनुराग जैन के एक्सटेंशन से कई बड़े चेहरों को टेंशन भी होने वाली है बिना नाम लिए सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है.. वही मंत्रालय में एक लॉबी बेहद प्रसन्न है तो दूसरी बेहद दुखी. ..