भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस जारी किया है विवादित बयान को लेकर विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस जारी किया गया है,, लोधी ने ट्रेनी आईपीएस अफसर से खराब व्यवहार किया था,, जिसके बाद हाइकमान एक्शन में आ गया था 3 दिन में मांगा स्पष्टीकरण। दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें विधायक लोधी एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करते नजर आए। बताया जा रहा है कि यह विवाद एक सड़क हादसे के बाद बढ़ा, जहां विधायक के परिजन से जुड़े मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद यह बयानबाजी सामने आई। वीडियो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और पुलिस महकमे में भी नाराजगी देखने को मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी संगठन ने संज्ञान लिया। जारी नोटिस में कहा गया है कि विधायक का आचरण “अत्यंत आपत्तिजनक” है और यह पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं है। उन्हें तीन दिन के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि प्रीतम सिंह लोधी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले उनके एक बयान को लेकर उन्हें पार्टी से बाहर भी किया गया था, हालांकि बाद में उनकी वापसी हो गई थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि लोधी क्या जवाब देते हैं और पार्टी उनके खिलाफ आगे क्या कदम उठाती है।

No comments:
Post a Comment