Tuesday, March 3, 2026
एमपी बीजेपी के नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति का फार्मूला तय
एमपी बीजेपी में संगठन महामंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। हितानंद शर्मा की रवानगी के बाद अब सबकी नजर 13-14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केंद्रीय टोली की बैठक पर टिकी है।खबर है कि संघ सीधे अपने प्रचारक को भेजने के बजाय किसी अनुषांगिक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी को भाजपा में संगठन महामंत्री बनाकर नई रणनीति का संकेत दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह संघ-भाजपा तालमेल की परंपरागत व्यवस्था में अहम बदलाव माना जायेगा |
पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी और संघ लगातार प्रयोग करते नजर आ रहा है और अब एक नए प्रयोग की बड़ी एमपी बीजेपी संगठन में है, माना जा रहा है की एमपी बीजेपी का नया प्रदेश संगठन महामंत्री संघ के आनुषंगिक संगठन से हो सकता है|
ये चर्चाएं जोरो पर
एमपी में बीजेपी संगठन महामंत्री की नियुक्ति को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है
संघ 13-14 मार्च को केंद्रीय बैठक में नए संगठन महामंत्री पर चर्चा करेगा।
इस बार संघ अनुषांगिक संगठन से किसी वरिष्ठ पदाधिकारी को चुन सकता है।
संगठन महामंत्री भाजपा और संघ के बीच समन्वय बनाए रखता है।
संघ इस वर्ष अपने 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इसी के तहत संगठनात्मक ढांचे को और चुस्त-दुरुस्त करने पर मंथन चल रहा है।एमपी बीजेपी में हमने देखा है कि इस साल कई बदलाव हुए हैं,, प्रांत प्रचारक के पद को खत्म कर संभागीय प्रचारक नियुक्त किए गए हैं
ये हुए बड़े बदलाव
प्रांत प्रचारक की जगह संभाग प्रचारक की नई व्यवस्था पर विचार
जिम्मेदारियों का विकेंद्रीकरण
छोटे-छोटे क्षेत्र में बेहतर संपर्क और निगरानी
50-58 वर्ष आयु वर्ग के अनुभवी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी
संघ से वैचारिक रूप से जुड़े लगभग 40 से अधिक प्रमुख संगठन सक्रिय हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से संघ परिवार या विचार परिवार कहा जाता है। माना जा रहा है कि अगला संगठन महामंत्री इन्हीं परिवारों में से किसी एक का सदस्य होगा
संघ के प्रमुख अनुषांगिक संगठन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
भारतीय मजदूर संघ
भारतीय किसान संघ
विश्व हिंदू परिषद
सेवा भारती
राष्ट्र सेविका समिति
बीजेपी में बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नियुक्ति के बाद ही हर स्तर पर नए प्रयोग की परंपरा शुरू हो गई है आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में इसका असर दिखना शुरू होने वाला है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment