Tuesday, March 3, 2026

प्रहलाद पटेल और विजयवर्गीय को लेकर सबसे बड़ा पोलिटिकल अपडेट

मध्य प्रदेश के दो बड़े नेताओं को लेकर बड़ा पोलिटिकल अपडेट आ रहा है,, खबर है कि दोनों नेताओं को अब सत्ता से संगठन में भेजने की तैयारी है,,प्रहलाद और कैलाश दोनों को केंद्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है,, आपको बता दें कि दोनों ही नेताओं का मन मध्यप्रदेश में नहीं लग रहा था,, खासकर अपने से जूनियर कप्तान की कप्तानी में दोनों नेता खुलकर खेल नहीं पा रहे थे,,ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों ने स्वयं ही मोहन कैबिनेट से अलग होने का फैसला ले लिया है,, दोनों नेताओं को जल्द ही चुनावी राज्यों की जिम्मेदारी दी जा सकती है. खबर ये भी है मार्च में ही मोहन कैबिनेट में बड़े बदलाव दिख सकते है,, इतना ही नहीं पार्टी पहली बार प्रदेश अध्यक्ष को मंत्रिमंडल में भी शामिल कर सकती है...इसके अलावा सीएम मोहन यादव भी अपने विभागों में कुछ बदलाव कर सकते हैं,, अब मंत्रिमंडल बदलाव के बाद ही निगम मंडल में नियुक्तियो की संभावना है यानी बीजेपी के सेकेंड कैडर का इंतजार और बढ़ गया है...

No comments: