Wednesday, March 18, 2026

किसानों को तोहफा देने जा रही सरकार, बोनस का ऐलान

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी पर 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने को मंजूरी दे दी है। यह अहम फैसला मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। सरकार के इस निर्णय से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के ऊपर अतिरिक्त लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। रबी सीजन में बड़ी मात्रा में गेहूं उत्पादन को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। कैबिनेट में यह भी तय किया गया कि खरीदी के बाद जो गेहूं सरप्लस बचेगा, उसे ओपन मार्केट (खुले बाजार) में बेचा जाएगा। इससे भंडारण का दबाव कम होगा और सरकार को भी आर्थिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। सरकार का कहना है कि इस फैसले से किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और वे अधिक मात्रा में सरकारी खरीदी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इसके साथ ही खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। राज्य सरकार के इस फैसले को किसानों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।

No comments: