Monday, March 23, 2026

नकुलनाथ होंगे कांग्रेस से राज्यसभा सांसद !

मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह के स्थान पर कांग्रेस से राज्यसभा सांसद कौन होगा इसको लेकर लगातार सियासी चर्चाएं जोरो पर है, अब तक के राज्यसभा के लिए नाम के उम्मीदवारों में दिग्विजय सिं,ह कमलनाथ, जीतू पटवारी, अरुण यादव और कमलेश्वर पटेल के नाम की चर्चा चल रही थी, लेकिन दिल्ली में पिछले दिनों के घटनाक्रम बता रहे हैं कि कांग्रेस नकुलनाथ को राज्यसभा भेज सकती है, असल में कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ अपने बेटे के लिए चौतरफा फील्डिंग में जुट गए हैं, माना जा रहा है की जीतू पटवारी और उमंग सिंघार भी नकुलनाथ के समर्थन में आ सकते हैं,,, इस मामले में कमलनाथ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को मनाने में तो सफल नजर आ रहे हैं लेकिन अभी भी राहुल गांधी से सहमति बनने को लेकर आशंका नजर आ रही है... इसी बीच राज्यसभा के लिए चौंकाने वाले नाम निलय डागा की भी चर्चा है,, कांग्रेस को इस बार राज्यसभा निर्वाचन के दौरान बगावत का खतरा महसूस हो रहा है, इसलिए कांग्रेस फूंक फूंक कर कदम उठाने की तैयारी में है....

No comments: