Sunday, March 22, 2026
सीएम मोहन यादव बने "नायक" अब लापरवाह अफसरों की खैर नहीं
मध्य प्रदेश के अफसरो के लिए अब 24 * 7 अलर्ट में रहना जरूरी हो गया है, दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अचानक दौरों की रणनीति बना ली है.. मुख्यमंत्री इसकी शुरुआत विंध्य से कर रहे हैं,, मुख्यमंत्री को लगातार विंध्य के जिले से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी लापरवाही की खबर आ रही थी इसके साथ में यहां के शिक्षा अमले की भी लगातार स्थानीय विधायक ने शिकायत की थी...सीएम मोहन यादव अब लगातार नायक स्टाइल में नजर आ सकते है,, लापरवाही करने वाले अफसरों के विकेट गिरने की शुरुआत आज से हो गई है...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम को गुना और सीधी में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया। गुना हवालाकांड के बाद एसपी अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है। इंदौर में 15वीं बटालियन की कमांडेंट हितिका वसल को गुना का नया एसपी बनाया है।
सीधी में जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के बाद सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी जगह 2013 बैच के विकास मिश्रा को नया कलेक्टर बनाया गया है।
दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव मिर्जापुर से सीधे सीधी जिला मुख्यालय पहुंचे थे। यहां स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान उन्हें कई शिकायतें मिलीं। जिसके बाद उन्होंने ये एक्शन लिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment