Saturday, February 21, 2026

राहुल के दौरे के पहले युवा हेमंत और अभिजीत पर बीजेपी की नजर !

अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में मध्य प्रदेश में बड़ा आयोजन होने जा रहा है,, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे किसान महासम्मेलन के लिए एमपी आ रहे है,, लेकिन इसके पहले बीजेपी मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में है,, एमपी के दो युवा विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं,,इन्हीं के कारण एमपी बीजेपी की नियुक्तियां और मंत्रीमंडल विस्तार रुका हुआ है ,,बताया जा रहा है कि विजय शाह के रिप्लेसमेंट के लिए उनके ही भतीजे अभिजीत शाह को बीजेपी में लाने की तैयारी है वहीं दूसरी तरफ हेमंत कटारे को लेकर भी इसी तरह की चर्चाएं है ,हेमंत का परिवार सिंधिया गुट से जुड़ा रहा है लेकिन हेमंत, सिंधिया के साथ बीजेपी में नहीं गए थे पर अब खबर आ रही है कि वो बड़ी डील के साथ बीजेपी में जाने की तैयारी में हैं,,

No comments: