लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज महोबा तथा झांसी के दौरे पर जाएंगे और महोबा में आयोजित एक कार्यक्रम में वे पांच सोलर पावर प्लाण्टों का उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम में वे झांसी में धमनौड़ तहसील के अन्तर्गत स्थापित किए जा रहे 20 मेगावाट के सोलर पावर प्लाण्ट का शिलान्यास भी करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा महोबा के भ्रमण के दौरान जिन पांच सोलर पावर प्लाण्टों का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें यूनीवर्सल सौर ऊर्जा प्रालि 30 मेगावाट, ग्रीन ऊर्जा प्रालि 30 मेगावाट, निरोशा पावर प्रालि 30 मेगावाट तथा केएम एनर्जी प्रालि 05 मेगावाट शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा ललितपुर में स्थापित किए गए मैसर्स सन एण्ड विण्ड इन्फ्रा लि के 10 मेगवाट का भी उद्घाटन किया जाएगा। इस प्रकार उनके द्वारा 105 मेगावॉट के 05 सोलर पावर प्लाण्ट का उद्घाटन किया जाएगा।
झांसी के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर वे मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित करने के अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे-समाजवादी पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित भी करेंगे।

No comments:
Post a Comment