Wednesday, December 28, 2016

MP के पूर्व सीएम सुंदर लाल पटवा का दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा का बुधवार को हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। सुंदरलाल पटवा मप्र में पहली बीजेपी सरकार में शामिल रहे थे। भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके पटवा दो बार राज्य के मुख्यमंत्री चुने गए। पहले वह 20 जनवरी 1980 से 17 फरवरी 1980 तक जनता पार्टी की सरकार में सीएम बने थे और दूसरी बार 5 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992 तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री बनाए गए।

सुंदर लाल पटवा का जन्म 11 नवंबर 1924 को हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जन संघ से की थी, जो 1977 में जानता पार्टी के साथ जुड़ गई थी। हालांकि इसके बाद जन संघ की हिंदुत्व विचारधारा में विश्वास रखने वाले सदस्यों ने पार्टी से खुद को अलग कर लिया और 1980 में भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत की। वह 1977 में हुए छिंदवाड़ा के उपचुनाव में पहली बार सांसद चुने गए थे। हालांकि 1998 में हुए आम चुनावों में उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा था।

No comments: