नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी को मिले चंदे के विवरण में
कथित अनियमितताओं की ‘‘नैतिक जिम्मेदारी’’ लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।
तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल राजनीतिक चंदे पर सवाल उठाने के मामले में सबसे आगे थे और अब समय आ गया है कि उन्हें आप के चंदे के विवरण में ‘‘हेराफेरी’’ की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें उनके राजनीतिक गुर अन्ना हजारे द्वारा लिखे पत्र पर विचार करना चाहिए। उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए, लोगों से माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

No comments:
Post a Comment