Saturday, December 17, 2016

भारत की खुफिया एजेंसियों आईबी और रॉ को मिले नए प्रमुख

भारत सरकार ने शनिवार को भारत की दो प्रमुख खुफिया एजेसिंयों आईबी (इन्टेलिजेंस ब्यूरो) और रॉ (रिसर्च ऐंड अनैलेसिस विंग) के नए प्रमुखों की घोषणा कर दी है। राजीव जैन आईबी के जबकि अनिल धसमाना रॉ के नए प्रमुख होंगे। धसमाना अभी रॉ में नंबर दो की हैसियत रखते हैं। सूत्रों के मुताबिक वह बलूचिस्तान और आतंकवाद निरोधी मामलों में महारत रखते हैं।

राजीव जैन 1980 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान आईबी प्रमुख दिनेश्वर शर्मा का स्थान लेंगे। जबकि अनिल धसमाना 1981 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वह वर्तमान रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना का स्थान लेंगे। बता दें कि आईबी भारत की आंतरिक खुफिया एजेंसी है, जबकि रॉ देश के बाहर काम करने वाली भारत की खुफिया एजेंसी है।

No comments: