श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार दोपहर आतंकियों ने आर्मी के काफिले पर हमला बोला। काफिले की बस पर फायरिंग पंपोर में हुई। उस वक्त काफिला श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। हमले में 3 जवान शहीद हो गए, 2 जख्मी भी हुए। कहा जा रहा है कि आतंकियों ने ड्राइवर को निशाना बनाकर बस रोकने की कोशिश की, लेकिन जख्मी हालत में भी ड्राइवर बस को निकाल ले गया। फायरिंग करने के बाद आतंकी भागने में कामयाब रहे। आतंकियों की तलाश में आर्मी ने छेड़ा ऑपरेशन...
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, फायरिंग श्रीनगर से 10 km दूर नेशनल हाईवे पर हुई। दोनों घायल जवानों को आर्मी बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
- एक पुलिस अफसर ने बताया कि आतंकियों ने आर्मी की बस पर फायरिंग पंपोर शहर के कदलाबल में की। बस जम्मू से श्रीनगर जा रही थी।
भागने में क्यों कामयाब रहे आतंकी?
- सीआरपीएफ के आईजी (ऑपरेशन) जुल्फिकार हसन ने कहा, 'फायरिंग के वक्त नेशनल हाईवे पर पब्लिक भी मौजूद थी, इसलिए आर्मी और सिक्युरिटी फोर्सेज तुरंत जवाब नहीं दे सके।'
- 'हालांकि बाद में फायरिंग कर आतंकियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।'
- माना जा रहा है कि तुरंत जवाब नहीं मिलने से ही आतंकियों को भागने का मौका मिल गया।
क्या थी साजिश?
- आतंकियों की संख्या 2 बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि उनकी साजिश फायरिंग कर बस को रोकने की थी ताकि ज्यादा से ज्यादा नुकसान किया जा सके।
- एक आतंकी ने सड़क के बीचोबीच आकर बस ड्राइवर को निशाना बनाया, मगर गोली लगने के बाद भी ड्राइवर ने बस को नहीं रोका और उसे आर्मी कैम्प तक पहुंचाने में कामयाब रहा।
कैसे आए थे आतंकी?
- आतंकी बाइक पर सवार थे, लेकिन हमले के बाद बाइक वहीं पर छोड़ दी और पैदल ही मौके से भागे। कहा जा रहा है कि आतंकी ज्यादा दूर तक नहीं गए होंगे।
- आर्मी ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन छेड़ रखा है।
पहले भी नेशनल हाईवे पर हुआ है हमला
- 21 मार्च 2015: सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित आर्मी कैम्प पर 2 आतंकियों ने फिदायीन हमला किया। एक सिविलयन की मौत। आतंकी भी मारे गए। एक मेजर और एक जवान जख्मी।
- 17 अगस्त 2016: श्रीनगर-बारामुला नेशनल हाईवे पर एक सुरक्षा काफिले पर आतंकियों ने हमला किया, 2 आर्मी पर्सनल और एक पुलिसकर्मी शहीद। 5 जवान जख्मी भी हुए।
इस साल के 3 बड़े हमले
- जनवरी में पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर 4 आतंकियों ने हमला किया था। 7 जवान शहीद, चारो आतंकी भी मारे गए थे।
- सितंबर में जम्मू-कश्मीर के उड़ी में आर्मी बेस पर हमला हुआ था। 19 जवान शहीद, 4 आतंकी मारे गए थे।
- नवंबर के आखिर में आतंकियों ने जम्मू के नगरोटा में आर्मी ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर हमला बोला। 2 अफसर और 5 जवान शहीद, 3 आतंकी मारे गए।

No comments:
Post a Comment