नोटबंदी के बाद कालेधन को सफेद करने के खेल में खुद सरकारी महकमे के अफसर भी जुटे हैं. बैंक कमर्चारियों की मिलीभगत और गिरफ्तारी के बाद अब हुआ है रेलवे अफसरों की मिलीभगत का खुलासा. इस बारे में आज तक पर खबर दिखाए जाने के बाद सीबीआई ने मुंबई के एक रेलवे अफसर पर केस भी दर्ज कर लिया है.
एक सहायक वाणिज्य प्रबंधक पर कथित तौर पर 8.22 लाख रुपये को 2000 के नए नोटों में बदलने का मामला दर्ज किया है. सीएसटी मुंबई के बुकिंग काउंटर पर और ठाणे जिले के कल्याण में 8.22 लाख रुपये की राशि (पुराने नोटों में) को 2000 और 100 के नोटों में बदला था.
सीएसटी मुंबई में रेलवे की विजिलेंस विंग के महाप्रबंधक दफ्तर का एक टॉप सीक्रेट लेटर तक पहुंचा आज तक, जिसके मुताबिक रिजर्वेशन काउंटर, बुकिंग ऑफिस, पार्सल दफ्तर और कैश ऑफिस के कुछ स्टाफ ने पुराने नोटों का हिसाब-किताब ठीक से नहीं रखा है. इसकी वजह कालाधन सफेद करने की नीयत हो सकती है.
दरअसल नोटबंदी के बाद रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर और इन दफ्तरों में 10 रुपये, 50 रुपए और 100 रुपए की पर्याप्त करेंसी पहुंचाई गई थी, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो. लेकिन कुछ सीनियर अफसरों ने इसके जरिए कालेधन को सफेद करने का खेल शुरू कर दिया.

No comments:
Post a Comment