Thursday, December 29, 2016

मुंबई के लोकल ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

मुंबई: ठाणे जिले के कल्याण और विट्ठलवाड़ी स्टेशन के बीच कुर्ला-अंबरनाथ लोकल ट्रेन के पांच डिब्बे आज सुबह पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने बताया कि सुबह पांच बज कर करीब 53 मिनट पर हुई इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मुंबई उपनगरीय रेलवे की सेंट्रल लाइन पर रेल सेवा बाधित है वहीं कल्याण-करजत लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है।

ट्रल रूट की रेल सेवा बाधित होने के चलते बड़ी संख्या में इस रूट से यात्रा करने वाले यात्री प्रभावित हो रहे हैं। रेल की पटरी पर आई दरार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। मौके पर रेलवे के अधिकारी और तकनीकि कर्मचारी मौजूद हैं। कल्याण-डोम्बिवली प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने के लिए अतिरिक्त बसें भी चलाई हैं।

बताते चलें कि इससे पहले बुधवार की सुबह कानपुर के पास अजमेर-सियालदाह ट्रेन के 14 डब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी वहीं तकरीबन 48 लोग घायल हुए थे।

No comments: