चेन्नईः AIADMK की जनरल बॉडी मीटिंग में गुरुवार को वीके शशिकला को जयललिता का औपचारिक उत्तराधिकारी चुन लिया गया। माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम से उन्हें चुनौती मिल सकती है, पर ऐसा हुआ नहीं और सर्वसम्मति से उनके नेतृत्व में काम करने का प्रस्ताव पर मुहर लगी। पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से जयललिता यह पद संभाल रही थीं।
बता दें कि शशिकला पिछले तीन दशकों से जयललिता सबसे भरोसेमंद सहयोगी रही हैं। शशिकला को महासचिव चुन लिया गया है, पर माना जा रहा है कि अपने ज्योतिषि की सलाह पर शशिकला 2 या 3 जनवरी को पहली बार पार्टी मुख्यालय जा सकती हैं। बैठक में 14 प्रस्ताव पास किए गए। इनमें जयललिता के जन्मदिन को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव भी शामिल है।

No comments:
Post a Comment