नई दिल्ली: 16 नवंबर से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है। इस सत्र के दौरान दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ और महीने भर चला ये सत्र नोटबंदी की भेंट चढ़ गया। केंद्र सरकार और विपक्ष अपनी अपनी बात पर अड़े रहे और ऐसे ही पूरा सत्र बेकार चला गया। सत्र शुरु हाेने से पहले पीएम मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं, जहां वे बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में भाजपा सांसदों को संबोधित करेंगे।
शीतकालीन सत्र के समापन से एक दिन पहले गुरुवार को भी संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों के सदस्य नोटबंदी, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। लोकसभा में भी विपक्ष नोटबंदी और सत्तापक्ष अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे पर चर्चा की मांग करता रहे। दोनों सदनों में लगातार हंगामे से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वह संसद से इस्तीफा दे दें, क्योंकि यह कभी खत्म न होने वाला 'नरक' बना हुआ है।

No comments:
Post a Comment