Friday, December 16, 2016

पाकिस्तानी सेना ने पूंछ में किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर में एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने पूंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। 29 सितंबर को पीओके में भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के बाद पाकिस्तान ने सैंकड़ों बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। 29 सितंबर को भारतीय सेना ने एलओसी पारकर पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। भारतीय सेना ने दावा किया था कि सर्जिकल स्ट्राइक में पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के इस दावे का खंडन किया था। पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि भारतीय सेना की ओर से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई। केवल सीमा पर दोनों में पक्षों में फायरिंग हुई थी।

No comments: