Friday, December 16, 2016

कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली, ट्रेनें लेट

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में दिसंबर माह की शुरुआत से ही कोहरा लगातार जारी है।कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने की वजह से यातायात प्रभावित है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में 197 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से चल रही हैं वहीं 98 ट्रेनों को रद्द भी किया गया है।

कोहरे के चलते धुंध है, जिससे यातायात पर असर पड़ रहा है, हालांकि शक्रवार को धुंध कम है, लेकिन कई ट्रेनें प्रभावित हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को कोहरे की वजह से 53 ट्रेनें लेट रहीं और 23 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया, जबकि 13 ट्रेनों को रद्द भी किया गया था। गुरुवार को राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 3 घरेलू फ्लाइट्स लेट थीं जबकि 1 घरेलू उड़ान को रद्द किया गया था। वहीं 5 इंटरनेशनल फ्लाइट लेट रहीं।

No comments: