Monday, December 19, 2016

वीडियो में देखिए कैसे हुई ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल के गाने ‘काबिल हूं’ की शूटिंग

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘काबिल’ के गाने ‘काबिल हूं’ का मेकिंग वीडियो रिलीज कर दिया गया है। वीडियो में आप दिखाया गया है कि किस तरह गाने की शूटिंग हुई है। गाने को कोरियोग्राफ किया है अहमद खान ने। गाने को गाया है जुबिन नौटियाल और पलक ने। गाने की मेकिंग के इस वीडियो में आप ऋतिक और यामी के अलावा कोरियोग्राफर अहमद खान और फिल्म के प्रोड्यूसर राकेश रोशन को भी देख पाएंगे। कोरियोग्राफर राकेश रोशन ने बताया कि यह गाना उनके दिल के इतना करीब क्यों हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई गाने अब तक कोरियोग्राफ किए हैं, लेकिन यह पहली बार था जब उन्हें कुछ ऐसा कोरियोग्राफ करना था जिसमें दो अंधे लोग एक दूसरे के साथ जिंदगी इंजॉय कर रहे हैं। अहमद ने बताया कि उन्हें लगा था कि यामी को शायद बहुत कुछ समझाना पड़ेगा लेकिन काम के मामले में वह बहुत शानदार हैं।

मालूम हो कि फिल्म का निर्देशिन संजय गुप्ता कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर राकेश रोशन हैं। फिल्म 25 जनवरी 2017 को रिलीज हो रही है। हालांकि क्योंकि फिल्म शाहरुख खान की फिल्म रईस के साथ रिलीज हो रही है तो यह देखना होगा कि कौन सी फिल्म दर्शकों को अपनी ओर ज्यादा अट्रैक्ट करती है। फिल्म काबिल का दूसरा गाना ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ रिलीज हो गया है। फिल्म में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोलो परफॉर्म कर रही हैं। गाने के वीडियो में उर्वशी के हॉट डांस मूव्स के अलावा आपको ऋतिक और रॉनित रॉय की डायलॉगबाजी भी देखने को मिलेगी। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म काबिल 25 जनवरी 2017 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘काबिल हूं’ रिलीज किया है और अब जल्द यह दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया गया है। गाने का टीजर हाल ही में फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया था।
राकेश रोशन प्रोडक्शन्स की यह फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है जो देख नहीं सकते। फिल्म का टीजर पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में यामी ऋतिक की प्रेमिका के किरदार में हैं, जिनकी हत्या कर दी जाती है। यामी की मौत का बदला लेने के लिए ऋतिक खुद को ट्रेंड करते हैं और दुश्मनों से यामी की मौत का बदला लेते हैं।

No comments: