चेन्नई.इंग्लैंड के खिलाफ यहां पांचवें टेस्ट का चौथा दिन 25 साल के करुण नायर के नाम रहा। वे एक ही मैच में करियर की पहली सेन्चुरी, डबल सेन्चुरी और ट्रिपल सेन्चुरी लगाने वाले 84 साल में पहले भारतीय और तीसरे वर्ल्ड क्रिकेटर बन गए। नायर ने 381 बॉल खेलीं। 303 रन पर नॉटआउट रहे। इस तरह उन्होंने सचिन (248*) और लक्ष्मण (281) के करियर बेस्ट को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, वे भारत की ओर से टेस्ट में 319 रन के सहवाग का हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। नायर ने बनाए ये रिकॉर्ड्स...
- इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट के चौथे दिन जैसे ही नायर ने 215 रन बनाए वे पहले भारतीय बन गए जिसने पांचवे नंबर पर आकर इतने रन बनाए हों।
- इससे पहले ये रिकॉर्ड वीवीएस लक्ष्मण के नाम था जिन्होंने पांचवे नंबर पर आकर 200 रन बनाए थे।
पहली सेन्चुरी को 200 में बदलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने नायर
- नायर पहली टेस्ट सेन्चुरी को डबल सेन्चुरी में बदलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने।
- इससे पहले विनोद कांबली ने 1993 में ये कारनामा किया था।
- उनसे पहले दिलीप वेंगसरकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1965 में पहली सेन्चुरी को डबल सेन्चुरी में तब्दील किया था।
दोस्त की कसर पूरी की
- केएल राहुल और करुण नायर दोस्त हैं। दोनों साथ में लंबे वक्त तक क्रिकेट खेले हैं। दोनों 11 साल की उम्र से साथ खेलते रहे हैं।
- संयोग है कि राहुल इसी मैच में 199 रन पर आउट हो गए और पहली डबल सेन्चुरी नहीं बना पाए।
- राहुल और नायर दोनों जूनियर लेवल से स्टेट लेवल तक कई पार्टनरशिप की हैं। इस टेस्ट मैच में भी दोनों ने 161 रनों की पार्टनरशिप की।
- नायर ने डबल सेंचुरी लगाने के लिए 306 गेंदों का सामना किया।
अश्विन ने भी बनाया रिकॉर्ड
- आर अश्विन ने भी चेन्नई में रिकॉर्ड बनाया।
- अश्विन टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पांचवे ऐसे ऑल राउंडर बन गए हैं जिन्होंने एक सीरीज में 300+ रन और 25+ विकेट लिए हों।

No comments:
Post a Comment