Monday, December 19, 2016

सनी लियोनी का फिल्म रईस में लुक हुआ जारी, शाहरुख खान के अंदाज में लिखा- आ रही हूं

शाहरुख खान की 25 जनवरी 2017 को रिलीज होने जा रही फिल्म रईस का ट्रेलर इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। 16 जुलाई 2015 में रिलीज किए गए इसके टीजर को जहां अब तक 21 करोड़ 273 लोगों ने अब तक देखा है, वहीं 6 दिसंबर 2017 को रिलीज किए गए फिल्म को ट्रेलर को महज 13 दिन में 2 करोड़ 81 लाख लोगों ने देखा और 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख के एक्शन, नवाजुद्दीन सिद्दिकी की एक्टिंग के अलावा लोग जिस चीज का बेसब्री से इंतिजार कर रहे हैं वह है फिल्म में सनी लियोनी के गाने लैला-ओ-लैला गाने गाने पर उनका डांस। हालांकि गाने को तो मेकर्स शायद क्रिसमस ईव या न्यू ईयर से पहले रिलीज करें। लेकिन फिल्म में सनी लियोनी का फर्स्ट लुक फिलहाल रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म के ट्रेलर में सिर्फ सनी को एक पल के लिए ही दिखाया गया था। अब शाहरुख ने खुद अपने ट्विटर हैंडल फिल्म में सनी का लुक पूरी तरह जारी कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “पूरी तरह शानदार। राम संपत और सनी लियोनी भूत काल से आपके लिए एक धमाका लेकर आ रहे हैं।” मालूम हो कि रईस में सनी का आइटम नंबर लैला ओ लैला 1980 में रिलीज हुई फिल्म कुरबानी के गाने का रीमेक है, इस गाने पर सनी ने डांस किया है। शाहरुख के अलावा सनी ने खुद भी रईस का अपना लुक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके लिखा, “रईस फिल्म के गाने लैला ओ लैला का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। सफर बस शुरू भर हुआ है। आ रही हूं। शाहरुख खान, रितेश देशमुख, राहुल ढोलकिया और फरहान अख्तर।” सनी लियोनी ने हाल ही में दिए एक बयान में कहा कि वह आइटम नंबर का मतलब नहीं समझती हैं।

गौरतलब है कि सनी फिल्म में ‘लायला ओ लायला’ गाने पर डांस नंबर करतीं नजर आएंगी। फैन्स को एक और गॉसिप का टॉपिक तब मिला जब ट्विटर पर आज सनी ने शाहरुख के लिए एक मैसेज पोस्ट किया और अपने शालीन व्यवहार के लिए मशहूर शाहरुख ने सनी को रिप्लाई भी किया। सनी लियोनी ने ट्रेलर का अपने लुक वाला हिस्सा ट्विटर पर पोस्ट किया और साथ में लिखा, “बहुत कम ही लोग हैं जो एंटरटेनमेंट सेक्टर में आपकी जिंदगी बदल सकते हैं, और शाहरुख खान यह कर सकते हैं। शुक्रिया शाहरुख। राहुल ढोलकिया (फिल्म निर्देशक) सर मुझे यह मौका देने के लिए। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

No comments: