Monday, December 19, 2016

हमीदिया के जूनियर्स डॉक्टर बैठे हड़ताप पर...

भोपाल। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बीती रात मरीज के परिजनों द्वारा जूनियर्स डॉक्टर्स के साथ की गई मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स आज सोमवार सुबह से ही कामबंदी हड़ताल पर बैठ गए। इस कारण हमीदिया अस्पताल की व्यवस्था भारी प्रभावित हुई हैं। हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर्स की मांग की है कि जब तक डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह हड़ताल वापस नहीं लेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रविवार रात, भोपाल निवासी सलमान को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सलमान ने अपना दम तोड़ दिया। बाद में सलमान के शव करे मॉर्चुरी में रखा गया। मॉर्चुरी के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपने के लिए जूनियर डॉक्टर रोहित पराते ने जब परिजनों से फार्म पर साइन करने को कहा, तो परिजनों ने डॉक्टर रोहित सहित डॉक्टर गोपाल के साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट के चलते हमीदिया अस्पताल के सभी जूनियर डॉक्टर, भारी आक्रोशित हुए।

जूनियर डॉक्टर तन्मय शाह ने बताया हमीदिया अस्पताल में काम रहे डॉक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था एक दम शून्य हैं। कई बार मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की है। कल रविवार को भी ऐसा ही हादसा हुआ, जिसमें दो डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई है।

तन्मय शाह का कहना है कि हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था किए जाने के संबंध में कई बार प्रबंधन से मांग की गई है, लेकिन प्रबंधन ने कोई व्यवस्था नहीं की। तन्मय शाह का कहना है कि कल रविवार रात जूनियर डॉक्टर्स के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ जब तक कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।

गौरतलब है कि जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद से हमीदिया अस्पताल के मरीज काफी परेशान हैं। इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचने वाली मरीजों को डॉक्टरों का उपचार नहीं मिल पा रहा है।

No comments: