Monday, December 19, 2016

सुभाष नगर फाटक पर मिली युवक की खून से सनी लाश

भोपाल। राजधानी भोपाल के सुभाष नगर फाटक स्थित एक मंदिर के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में खून से सनी लाश मिली। लाश को देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। यह लाश आज सोमवार सुबह मंदिर के पुजारी को दिखी थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 100 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। लाश की पहचान हो गई है, मृतक राजधानी के पिपलानी इलाके का निवासी है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर, मृतक के मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष नगर फाटक स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी झब्बूलाल, आज सोमवार सुबह जब मंदिर की सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पास में खून से सनी लाश दिखी। लाश देखकर पुजारी और आसपास के लोगों में सनसनी मच गई। पुजारी द्वारा तत्काल, लाश की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंचे जहांगीराबाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। मृतक युवक की पहचान प्रीतम सिंह पिता नन्नू सिंह निवासी पिपलानी के रूप में हुई है। लाश देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या कर लाश को फेंका गया है। फिलहाल जहांगीराबाद पुलिस से इस मामले में मर्ग कायम किया है। साथ ही पुलिस द्वारा मृतक प्रीतम सिंह के मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

No comments: