Monday, December 19, 2016

अशोका गार्डन इलाके में मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने वाली महिला ने इलाज में दम तोड़ा

भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में किराए के मकान रहने वाले महिला द्वारा बीते 14 दिसंबर को खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। इस हादसे में महिला करीब 85 फीसदी जल चुकी थी। उसको इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। कल रविवार को महिला ने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया।

अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि मूलत: गोरारिया ग्राम बरेली रायसेन निवासी प्रेमनारायण प्रजापति की पत्नी ललिता प्रजापति ने बीते 14 दिसंबर को सुबह अपने घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी।पुलिस का कहना है कि प्रेमनारायण, बी—सेक्टर अशोका गार्डन स्थित कमल जैन के मकान में किराए से रहता है।

पुलिस का कहना है कि आग हादसे में ललिता प्रजापति करीब 85 फीसदी जल चुकी है। उसका इलाज हमीदिया अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। कल रविवार को महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस का कहना है कि उपचार के पहले ही दिन महिला ने अपने बयान में यह स्पष्ट किया है कि उसने पति के रोजाना के लड़ाई—झगड़े से तंग आकर खुद को आग लगाई थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है।

No comments: