मेक्सिको। मेक्सिको के सबसे बड़े पटाखा बाजार में लगी आग से 36 लोगों की मौत हो गई और 72 लोग जख्मी हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मेक्सिको सिटी के उपनगर टुल्टेपेक में आग तेजी से फैल गई।
तुरंत ही धमाके होने लगे जिससे राजधानी के ऊपर धुआं छा गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बाजार के समीप के मकान और वाहन भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
स्थानीय समयानुसार दिन के 2ः50 पर शुरू हुए विभिन्न तरह के धमाकों के कारण कुछ किलोमीटर दूर से घटनास्थल पर उत्सव जैसा माहौल दिख रहा था। नीले, लाल और सफेद रंग की रोशनी दिख रही थी।
आग लगने के समय बाजार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नए साल का स्वागत करने के लिए लोग पटाखे खरीद रहे थे। लातिन अमेरिका के कई देशों में क्रिसमस और नए साल की पार्टियों में पटाखे जलाए जाते हैं।
मेक्सिको के चीफ प्रासक्यूटर मिलेनिओ अलेजान्द्रो गोमेज ने कहा कि 26 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। शेष मौतें इलाज के दौरान हुई हैं। झुलसे लोगों का इलाज किया जा रहा है। 21 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
मेक्सिको स्टेट के गवर्नर एरुविएल अविला ने बताया कि मारे गए लोगों के शव बुरी तरह झुलसे हुए हैं। शवों की पहचान संभव नहीं है। फोरेंसिक विशेषज्ञ जेनेटिक विश्लेषण में जुटे हैं।

No comments:
Post a Comment