नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के आरोपों का जोरदार जवाब दिया और कहा कि अगस्तावेस्टलैंड घोटाले में परिवार का नाम आने से पूरी पार्टी परेशान हो गई है। यही वजह है कि वो प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
राहुल गांधी हताशा में अनर्गल बयान दे रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं। जबकि उनकी अगुवाई में उनकी अपनी पार्टी लगातार हार का सामना कर रही है। वे किसी भी विषय पर बिना सोचे समझे बयान दे देते हैं।
राहुल अपने बयानों के जरिए लोगों का ध्यान अगस्तावेस्टलैंड घोटाले से हटाना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी, उनके आरोपों की भर्त्सना करती है।
पीएम गंगा की तरह पवित्र
रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी गंगा की पवित्र हैं। राहुल गांधी अगस्तावेस्टलैंड घोटाले में कांग्रेसियों की कथित मिलीभगत से ध्यान हटाने के लिए प्रधानमंत्री पर ये आरोप लगा रहे हैं।' उन्होंने कहा, राहुल गांधी खुद 5000 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में जमानत पर हैं और भारत के पाक-साफ ईमानदार प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
मोदी सरकार के मंत्री रविशंकर प्रसाद ने साथ ही कहा कि कांग्रेस का इतिहास करप्शन का रहा है, कांग्रेस पार्टी ने घोटाला करने में धरती, आकाश और समुंदर तक को नहीं छोड़ा। राहुल गांधी आप एक बात का जवाब दें कि 10 साल की (यूपीए) सरकार में मनमोहन सिंह से अधिक आपकी ताकत थी। तब आपने किसी घोटाले पर क्यों कुछ नहीं बोला।

No comments:
Post a Comment