राज्य शासन ने कई दिनों की प्रतिक्षा के बाद सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबदला सूची जारी कर दी। अशोक वर्णवाल को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार अजात शत्रु को कमिश्नर भोपाल एवं अरूण कोचर को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। केसी गुप्ता प्रमुख सचिव खाद्य होंगे। अभी अधिकृत रूप से सूची जारी होने वाली है। सूची में 2 दर्जन से अधिक अधिकारियों के नाम हैं। फिलहाल कलेक्टरों के तबादला आदेश रोक दिये गये हैं। श्रीमती पल्लवी जैन को कमिश्नर हेल्थ, राकेश श्रीवास्तव को कमिश्नर मण्डी बनाया गया है। आनंद शर्मा एडिशनल कमिश्नर इंदौर पदस्थ किये गये है|
No comments:
Post a Comment