मध्यप्रदेश में मंत्रियों के स्टाफ पर भी लागू होगा 'मोदी फार्मूला'
भोपाल। कई साल से मंत्रियों के यहां तैनात पीए और ओएसडी जल्द ही हटाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है इसे 'मोदी फार्मूले' के रूप में देखा जा रहा है। मंत्रियों के यहां काम करने वाले सरकारी और निजी कर्मचारियों की तैनाती पर पार्टी संगठन की रजामंदी जरूरी होगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन ने इसके लिए जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी वित्त मंत्री जयंत मलैया को सौंपी है। सभी मंत्रियों के यहां पदस्थ विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी, विशेष सहायक, निज सहायक, निज सचिव सहित निजी व्यक्तियों की तैनाती की जानकारी ली जा रही है। इसमें ये तथ्य भी शामिल किए हैं कि कौन अधिकारी-कर्मचारी कब से मंत्री के साथ है। इनकी पृष्ठभूमि क्या है। वे कहां-कहां अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

No comments:
Post a Comment