Showing posts with label #भोपाल #Bhopal #राहुल_गांधी #MallikarjunKharge #कांग्रेस #KisanSammelan #MPPolitics #MadhyaPradesh #FarmersProtest #TradeDeal. Show all posts
Showing posts with label #भोपाल #Bhopal #राहुल_गांधी #MallikarjunKharge #कांग्रेस #KisanSammelan #MPPolitics #MadhyaPradesh #FarmersProtest #TradeDeal. Show all posts

Friday, February 20, 2026

मध्यप्रदेश दौरे पर राहुल गांधी-खड़गे, इस बड़े मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन!


भोपाल। 24 फरवरी को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। राजधानी भोपाल में आयोजित कांग्रेस के किसान सम्मेलन में दोनों शीर्ष नेता शामिल होंगे। यह सम्मेलन अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।

कांग्रेस का कहना है कि इस ट्रेड डील से किसानों, खासकर मक्का और सोयाबीन उत्पादकों पर असर पड़ सकता है। मध्यप्रदेश देश के प्रमुख मक्का और सोयाबीन उत्पादक राज्यों में से एक है, इसलिए इस मुद्दे को लेकर पार्टी राज्य में बड़ा जनआंदोलन खड़ा करने की तैयारी में है।

सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में किसान शामिल होने की संभावना है। पार्टी इसे किसान हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम के रूप में पेश कर रही है।

छह राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के साथ बैठक हुई है उसमें तय किया गया की 24 तारीख को भोपाल में किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन होगा।