Tuesday, May 5, 2026

किसान हित में बड़ा फैसला, मिलेगा पूरा कोटा


भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए यूरिया वितरण को लेकर अहम फैसला लिया है। अब किसानों को उनका पूरा कोटा एक ही बार में उपलब्ध कराया जाएगा। पहले सरकार ने पात्रता के आधार पर किसानों को दो चरणों में यूरिया देने का निर्णय लिया था, लेकिन सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में इस फैसले में बदलाव करते हुए एकमुश्त वितरण को मंजूरी दे दी गई। नई व्यवस्था के तहत किसानों को ई-विकास पोर्टल के जरिए भूमि के आधार पर टोकन जारी किए जाएंगे, जिसके माध्यम से उन्हें खाद प्राप्त होगी। इससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता आने और किसानों को बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार के अनुसार प्रदेश में फिलहाल करीब 15 लाख टन यूरिया उपलब्ध है और खरीफ सीजन के लिए वितरण भी शुरू कर दिया गया है। इस फैसले को किसानों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि अब उन्हें खाद के लिए बार-बार इंतजार नहीं करना पड़ेगा और समय पर खेती की तैयारी आसान होगी।

No comments: