Saturday, May 2, 2026

राजनैतिक नियुक्तियों में सीएम समर्थकों की भरमार,, कई बड़े नेता हुए दरकिनार

एमपी में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। बीजेपी के पूर्व कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह को लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। सत्येन्द्र भूषण का कार्यकाल दो साल रहेगा। हालांकि भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों के विकास प्राधिकरण की नियुक्ति अटकी हुई है श्योपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्‌डी आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुड्‌डी की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। वहीं उज्जैन के सौभाग्य सिंह को पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है।,संदीप जैन जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाए गए है। वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ राघवेंद्र शर्मा मध्य प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कौशल शर्मा को महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पंकज जोशी को मध्य प्रदेश खादी ग्राम उद्योग बोर्ड का अध्यक्ष और राकेश जड़ों को मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सरकार ने प्रभु दयाल कुशवाहा को मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजनैतिक नियुक्तियों में सबसे ज्यादा जगह सीएम मोहन यादव के समर्थकों को मिली है सत्येन्द्र भूषण सिंह लघु उद्योग निगम के चेयरमेन बने -सीएम यादव गुट गुड्‌डी आदिवासी सहरिया विकास निगम की अध्यक्ष - महिला कोटा संदीप जैन जबलपुर विकास प्राधिकरण - सीएम मोहन यादव के करीबी सौभाग्य सिंह पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष - सीएम मोहन यादव के करीबी वीरेंद्र गोयल सिंगरौली विकास प्राधिकरण केअध्यक्ष - हेमंत खंडेलवाल के करीबी डॉ राघवेंद्र शर्मा मध्य प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष - संगठन सेवा का इनाम कौशल शर्मा बने महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान अध्यक्ष - संघ की पसंद पंकज जोशी बने मध्य प्रदेश खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष - सुरेश सोनी की पसंद राकेश जड़ों को मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया - आरएसएस का नाम प्रभु दयाल कुशवाहा को मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष - सिंधिया गुट से नाम प्रवीण शर्मा बने युवा आयोग के अध्यक्ष - सीएम मोहन यादव की पसंद रामनिवास रावत बने वन विकास निगम के अध्यक्ष - दिल्ली से निर्देश अशोक शर्मा को ग्वालियर विकास प्राधिकरण की कमान - केंद्रीय मंत्री सिंधिया के करीबी केपी यादव - ज्योतिरादित्य सिंधिया के धुर विरोधी हालांकि दूसरी तरफ भी इंदौर विकास प्राधिकरण और भोपाल विकास प्राधिकरण के नाम भटके हुए हैं ,,वैसे भोपाल विकास प्राधिकरण के लिए चेतन सिंह का नाम तय माना जा रहा है,,लेकिन शिवराज सिंह चौहान अपने करीबी लिली अग्रवाल को जगह दिलवाना चाहते हैं,, इंदौर में भी कम मोहन यादव के करीबी और कैलाश विजयवर्गीय के करीबियों के बीच मुकाबला है विकास प्राधिकरणों में ये बड़े शहर अटके इन्दौर विकास प्राधिकरण भोपाल विकास प्राधिकरण रतलाम विकास प्राधिकरण पचमढ़ी विशेष क्षेत्र प्राधिकरण ओरछा विकास प्राधिकरण देवास विकास प्राधिकरण बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों में अधिकांश नाम सीएम मोहन यादव के समर्थकों के हैं,, कुछ एक नाम संघ के और कुछ नाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के समर्थकों के माने जा रहे हैं, इक्का-दुक्का नाम सिंधिया समर्थकों के भी शामिल हुए हैं,, लेकिन अन्य बड़े नेता राजनीतिक नियुक्तियों में हाशिए पर दिख रहे हैं....

No comments: