Friday, May 1, 2026
एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट
एमपी के सीएम मोहन यादव ने आज राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की ,, चार राज्यों में हुए मतदान की बाद की इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है,, इस मुलाकात को विधायक चिंतामन मालवीय विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है,, वही सियासी जानकार इसे मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देख रहे हैं,,,गौरतलब है कि लंबे समय से मोहन मंत्रिमण्डल में बदलाव की चर्चाएं चलती आ रही है,,लेकिन इन्हें मूर्त रूप अब तक नहीं मिल सका है
इस बात को मजबूत यूं भी माना जा रहा है कि दो दिन पहले डॉ. मोहन यादव के निवास पर एक समन्वय समिति की बैठक हुई थी जिसमें संघ के कई बड़े दिग्गज नेता मौजूद थे और माना जाता है कि कोई भी बड़े फैसले से पहले समिति में बात रखी जाती है। इस बात से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिछले दिनों दिल्ली के लगातार दौरे को भी जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की भी मंजूरी मानी जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक ये भी कहानी सामने आ रही है कि मंत्रिमंडल विस्तार में इंदौर का नाम भी है जिसमें मालिनी गौड़ प्रमुखता से है तो दूसरे पायदान पर मनोज पटेल है।
हालांकि विधायक उषा ठाकुर भी खासा प्रयास कर रही हैं जिसके लिए उन्होंने भोपाल-दिल्ली एक कर रखा है। उनके अलावा संभाग से अर्चना चिटनीस का नाम भी है। वहीं भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, बृजेंद्र सिंह यादव और रीति पाठक के नाम भी मंत्री बनने वाले विधायकों की फेहरिस्त में हैं। ये नाम तो मंत्री बनने के दावेदारों के है, लेकिन कुछ नाम ऐसे दिग्गजों के भी हैं जिनके इस्तीफे भी हो सकते हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment