Monday, March 16, 2026
गीता भवन से गुलजार होंगे छोटे शहर, बैतूल, रीवा, देवास में बनेंगे गीता भवन
मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के शहरों में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार ने प्रदेश के कुल 414 शहरों में गीता भवन बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सरकार की योजना है कि इन गीता भवनों का निर्माण इंदौर और जबलपुर में बने गीता भवन की तर्ज पर किया जाए। यहां धार्मिक कार्यक्रम, प्रवचन, सांस्कृतिक आयोजन और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के करीब 100 नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने के लिए जमीन भी उपलब्ध है। जहां जमीन मिल चुकी है, वहां जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
इसके अलावा चार शहरों में ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत भी गीता भवन बनाने की मंजूरी दी गई है। यानी जहां पहले से सरकारी जमीन या भवन उपलब्ध हैं, उन्हें ही विकसित कर गीता भवन बनाया जाएगा।
सरकार का मानना है कि इस योजना से शहरों में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को कार्यक्रमों के लिए बेहतर जगह मिल सकेगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment