Saturday, February 7, 2026

अचानक मुख्यमंत्री मोहन यादव क्यों पहुंचे दिल्ली !

मध्य प्रदेश में लगातार सियासी उठा पटक जारी है, मंत्री विजय शाह के मामले में सरकार के सामने धर्म संकट की स्थिति खड़ी हो गई है,, ऐसे में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शनिवार को अचानक दिल्ली रवाना हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ विजय शाह मामले में 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है,, इन परिस्थितियों में मुख्यमंत्री शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं... दूसरी तरफ निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर भी लगातार चर्चाओं का दौर जारी है,, माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडल दोनों को मिलाकर एक बैलेंस फार्मूला बनाया जा रहा है इसी बीच मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर माफी मांग ली है,, मामले में सरकार पूरी तरह आश्वस्त नहीं है कि माफी से काम चल जायेगा और शायद यही कारण है कि मुखिया की दिल्ली तक दौड़ जारी है, क्योंकि विजय शाह जितने उलझते जायेंगे कैलाश विजयवर्गीय उतने सुरक्षित होते जायेंगे,, यही कारण है की टकराव की इस सियासत में बीजेपी के कर्ताधर्ता एक अलग ही उलझन में उलझ गए है,,

No comments: