Friday, February 20, 2026
मध्य प्रदेश विधानसभा में ऐसी स्थिति कभी नहीं आई
सियासत की शांति का टापू माना जाने वाला मध्यप्रदेश इन दिनों सियासी बेलगाम जुबानी जंग के लिए पूरे देश में चर्चा का विषय बन रहा है ,अब तक बदजुबानी मीडिया टॉक और मंचों पर नजर आती थी लेकिन अब ये लोकतंत्र के मंदिर में दस्तक दे चुकी है,,जब संसदीय कार्यमंत्री ही सदन की गरिमा का ख्याल न रखे तो विधानसभा में विपक्ष से इसकी उम्मीद करना बेमानी है,,
एमपी विधानसभा के लिए 2026 बजट सत्र का चौथा दिन यानी गुरुवार एक काला अध्याय जुड़ गया जब संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय सदन में नेता प्रतिपक्ष को औकात बताते नजर आए, जिस पर हालात ऐसे बने कि सीएम को माफी मांगनी पड़ी !
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी दबी जुबान से स्वीकार कर लिया कि जो हुआ ऐसा कभी नहीं हुआ,,लेकिन धीरे धीरे एमपी बदल रहा है,, बीजेपी के चेहरों का टकराव व्यवस्था को प्रभावित करता नजर आ रहा है,, यहां दोनों पार्टियों के नेताओं में आपस में एक दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ लगी हुई है,, देश के दिल से ये आग धीरे धीरे जनता को तो जला ही रही है साथ मे इसकी लपटे दिल्ली तक भी पहुंच रही है..
@highlight BJP Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indian National Congress - Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal #MadhyaPradesh
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment