Monday, December 12, 2016

PM मोदी ने किया ट्वीट, Happy B'day सुपरस्टार

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के 66वें जन्मदिन पर उन्हें आज बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया कि हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार रजनी। हम आपके बेहतर स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु होने की कामना करते है।

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के गत सोमवार को निधन के बाद रजनीकांत अपने प्रशंसकों को उनका जन्मदिन नहीं मनाए जाने की पहले ही सलाह दे चुके है। तमिलनाडु सरकार ने दिवंगत नेता के सम्मान में सात दिन के शोक की घोषणा की है।

No comments: