नई दिल्ली : भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की करतूतों के बारे में एक बड़ा खुलासा किया गया है। वह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने के लिए हर आतंकवादी को एक करोड़ रुपये देता है।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जम्मू-कश्मीर अमन फोरम के नेता सरदार रईस इंकलाबी ने यह दावा किया है।
उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि वह आतंकियों को एक करोड़ रुपये देने के बदले में उनको एक आत्मघाती हमलावर बनाता और सीमा पार भेजता है।
उन्होंने पीओके में पाक सरकार की ज्यादतियों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि जिन संगठनों को पाक सरकार ने प्रतिबंधित किया है, उनको पीओेके में खुली छूट मिली हुई है।
गौरतलब है कि पीओके और बलूचिस्तान में पाक सेना लगातार मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है, जिसके कारण वहां पर विरोध प्रदर्शन होते रहते हैं।

No comments:
Post a Comment