नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय इलाकों पर चक्रवात 'वरदा' के कारण हाई अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती तूफान फिलहाल आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से 820 किमी पूरब में स्थित है। सोमवार को इसके चेन्नई पहुंचे की आशंका है। चक्रवात 'वरदा' से निपटने के लिए तमिलनाडु में एनडीआरएफ की 7 और आंध्र प्रदेश में 6 टीमें भेजी गई हैं। 'वरदा' से निपटने के लिए भारतीय वायु सेना को भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। एनडीआरएफ के डीजी आर. के. पचनंदा ने बताया कि एनडीआरएफ ने राहत के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुल 13 टीमें भेजी गई हैं जिसमें आंध्र प्रदेश में 7 टीम नेल्लोर, टाडा, सलूरपेटा, ओंगले, चित्तोर, विशाखापट्टनम में, जबकि तमिलनाडु में 6 टीमें तैनात की गई है जिनमें 3 टीम चेन्नई के लिए रवाना हुई है। 2 टीमें त्रिवलूर और 1 महाबलीपुरम में है। इसके अलावा कुछ टीमें रिजर्व भी हैं।
तमिलनाडु में सार्वजनिक छुट्टी
चक्रवातीय तूफान वरदा से निपटने के लिए तमिलनाडु सरकार ने भी पूरी तैयारी कर ली है। मछुआरों से अगले 48 घंटे तक समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है। 'वरदा' के कारण तमिलनाडु सरकार ने प्रभावित इलाकों में सोमवार को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है इसके तहत स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे।
आंध्र प्रदेश में भी अलर्ट
आंध्र प्रदेश में पिछले कुछ घंटों के दौरान यह तूफान 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नेल्लोर की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे के दौरान इसके और तीव्र होने की आशंका है। इसके चलते आंध्र प्रदेश सरकार ने नेल्लोर, प्रकाशम, गुंटूर और कृष्णा जिले की प्रशासनिक मशीनरी को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट कर दिया है।
चंद्रबाबू नायडू ने जारी किए जरूरी निर्देश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने खाद्य सामग्री का पर्याप्त भंडार बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति के लिए बिजली के खंभे और सीमेंट भी तैयार रखने को कहा गया है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से मछिलीपट्नम तटवर्ती प्रान्त पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
भारी बारिश के आसार
इस चक्रवात के कारण चेन्नई सहित तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की आशंका फसलों को होगा नुकसान
मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि चक्रवात से कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने के साथ ही बिजली व संचार लाइनें प्रभावित हो सकती हैं। मौसम विभाग ने अपनी सलाह में कहा है कि विभिन्न जिलों में धान, केला, पपीता आदि की फसलों के साथ ही बागानों को भी नुकसान हो सकता है। विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के मछुआरों को अगले 48 घंटों तक समुद्र में नहीं जाने को कहा है।

No comments:
Post a Comment