नई दिल्ली : उत्तरी भारत कोहरे की चपेट में आ चुका है। कोहरे की वजह से
रेल और हवाई उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। दिल्ली आने वाली 82 रेलगाड़ियां
देरी से चल रही हैं। वहीं 23 का समय बदला गया है। कोहरे के चलते दिल्ली
से रवाना होने वाली 12 गाड़ियों को कैंसल कर दिया गया है।
कोहरे के चलते रविवार को तीन और शनिवार को एक ट्रेन रद्द की गई थी। कई रेलगाडि़यां तो 22 से 24 घंटे तक देरी से चल रही हैं। यूपी और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।
वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली 7 फ्लाइट और रवाना होने वाली 6 फ्लाइट देरी से चल रही हैं। पांच फ्लाइट को कैंसल कर दिया गया। साथ ही सड़क परिवहन भी कोहरे से अछूता नहीं रहा। दृश्यता 200 मीटर से भी कम है। इसके चलते वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में भी यही स्थिति बरकरार रहेगी। चक्रवात वरदा के चलते भी तापमान गिर सकता है।
उत्तर प्रदेश में भी घने कोहरे की मार जारी है। यहां पर कोहरे का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। यूपी के कई मैदानी इलाकों में दृश्यता 50-100 मीटर के बीच भी है। ज्यादातर ट्रेनें जो कोहरे के चलते प्रभावित हुई है वे उत्तर प्रदेश से गुजरने वाली ही हैं। रेलवे ने अगले तीन दिन तक की ट्रेनों को रद्द किया है। ट्रेनों के अचानक रद्द होने से यात्रियों का बुरा हाल है। कई यात्री 12-12 घंटों से रेलवे स्टेशनों पर बैठे हुए हैं।

No comments:
Post a Comment