Saturday, December 17, 2016

IND-ENG मैच में जब इंग्लिश प्लेयर से 'भिड़' गए जडेजा, देखें फिर क्या हुआ

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में हो रहे पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा घायल होते-होते बचे। मैच में उनकी जोरदार टक्कर इंग्लैंड के बैट्समैन आदिल राशिद से हो गई। जिसके बाद चोटिल जडेजा जमीन पर लेट गए, इस टक्कर के दौरान उन्हें सीने पर चोट लग गई थी। कैसे हुआ ये इंसीडेंट...
- ये घटना इंग्लैंड की इनिंग के 112वें ओवर में हुई, जब जडेजा बॉल कर रहे थे, और स्ट्राइक पर आदिल राशिद थे।
- इस दौरान राशिद ने शॉर्ट कवर की ओर एक शॉट खेला, और रन लेने के लिए दौड़ पड़े।
- इसके बाद शॉर्ट कवर पर खड़े लोकेश राहुल ने बेहद फुर्ती के साथ डाइव लगाकर बॉल को पकड़ लिया और उसे नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर फेंका।
- लोकेश का थ्रो ठीक नहीं था, इसलिए बॉल को पकड़ने के लिए जडेजा को स्टम्प से सात-आठ फीट आगे आना पड़ा।
भिड़ गए जडेजा और राशिद
- जडेजा बॉल लेने के लिए आगे आए, इसी दौरान रन पूरा कर रहे राशिद से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
- इस दौरान राशिद का कंधा जडेजा के सीने से टकरा गया। फिर जडेजा सीने पर हाथ रख वहीं बैठ गए और फिर जमीन पर लेट गए।
- तब राशिद और बाकी खिलाड़ियों ने आकर उनका हाल पूछा। इसके बाद फीजियो ने मैदान पर आकर उन्हें चैक किया।
- इस वजह से मैच को थोड़ी देर रोकना भी पड़ा। हालांकि थोड़ी देर बाद ही वे नॉर्मल हो गए।

No comments: