आम आदमी पार्टी 2018 के चुनावो के लिए भोपाल में अरविन्द केजरीवाल की परिवर्तन रैली के माध्यम से शंखनाद करने जा रही है..आम आदमी पार्टी ने दावा किया है की खस्ताहाल कांग्रेस और बी जे पी सरकार के मंत्रियो पर लग रहे करप्शन के आरोपो के बाद आप प्रदेश में बड़ा विकल्प बनकर उभर रही है
एक तरफ प्रदेश में कांग्रेस की कमजोर होती जमीन तो दूसरी तरफ आप की हुंकार..इन दिनों प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अमूनन सन्नाटा पसरा रहता है तो वही आम आदमी पार्टी लगातार बड़े प्रदर्शन करती नजर आ रही है आम आदमी पार्टी का दावा है की उनके साथ बड़ी संख्या में ब्यूरोक्रेट्स भी है ..पार्टी के मुताबिक़ उसके प्रफेश में सदस्यों की संख्या 8 से 10 लाख के बीच है उसने 4500 सर्किल का गठन किया है और अब तक 300000 बूथो पर मेमेजमेंट की तैयारी कर ली हैहालांकि कांग्रेस और बी जे पी दोनों का माने तो प्रदेश में दोनों ही पार्टियां "आम आदमी पार्टी" को अस्तित्व विहीन मानती है
इन दिनों प्रदेश के राजनैतिक हालात जिस तरह से है उसमे साफतौर पर एक कमजोर विपक्ष की बात सामने आ रही है ऐसे में आप की ये हुंकार बी जे पी के लिए कितना खतरा बनेगी ये अलग बात है लेकिन कांग्रेस के लिए केजरीवाल की ये दस्तक कान खड़े करनेवाली है

No comments:
Post a Comment