Monday, December 19, 2016

विमान हादसे में घायल हुए 16 रूसी सैनिक

मॉस्को:रूसी सैनिकों को ले जा रहा एक विमान सोमवार को हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में 16 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रूसी समाचार एजेंसियों ने यह खबर रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से दी है।

कुल 32 यात्रियों और चालक दल के 7 सदस्यों को ले जा रहे विमान को मॉस्को के समयानुसार तड़के चार बजकर 45 मिनट पर आपातस्थिति में पूर्वी साइबेरियाई क्षेत्र साखा में उतरना पड़ा। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि विमान में सवार सभी लोग बच गए, लेकिन 16 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

बताया गया है कि विमान में सवार लोगों में से कम से कम 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान सेना का था या नहीं। रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने इंटरफैक्स को बताया कि विमान ने संकट का संकेत नहीं दिया था और खराब मौसम में उड़ान भरी गई थी। इस मौसम में विमान पर बर्फ भी जम सकती थी।

No comments: