Sunday, December 18, 2016

यमन में कौन किससे लड़ रहा है?

दक्षिणी यमन के बंदरगाह से सटे अदन शहर में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 40 सैनिक मारे गए और दर्जनों लोग घायल हुए हैं.

यह आत्मघाती हमला अदन शहर में स्थित अल-सोलबेन सैन्य कैंप के पास हुआ, जहां सैनिक अपना वेतन लेने के लिए कतार लगाए खड़े थे.

इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. एक सप्ताह पहले ही इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने अदन में 50 सैनिकों को मार दिया था.

सप्ताह भर पहले भी अदन शहर में एक ऐसा ही आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 48 सैनिक मारे गए थे.
अरब देशों में सबसे गरीब देशों में गिने जाने वाले यमन में क़रीब दो साल से संघर्ष का दौर चल रहा है. यहां अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त, राष्ट्रपति अब्दरब्बू मंसूर हादी की सरकार और उनके प्रति वफ़ादार सैनिकों और शिया हूती विद्रोहियों के बीच मुख्य लड़ाई है.

No comments: