Thursday, December 15, 2016

शिरडी में श्रद्धालुओं और सुरक्षा बल के बीच झड़प में छह लोग घायल

मुंबई: अहमदनगर जिले के शिरडी मंदिर में बुधवार को साई बाबा के श्रद्धालुओं और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में छह लोग घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि साई पालकी जुलूस में शामिल कुछ श्रद्धालु बैरिकेड के ऊपर बैठे थे, जिसका सुरक्षा बल ने विरोध किया. इसके बाद झड़प शुरू हो गई.

शिरडी पुलिस ने बताया कि अब तक किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

No comments: